बहादुरगढ़। Bahadurgarh Madhu Murder Case: हरियाणा के बहादुरगढ़ में नहर किनारे युवती की लाश मिली थी। इस हत्याकांड मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। हत्यारा और कोई नहीं बल्कि युवती का प्रेमी ही निकला। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी। जब पुलिस ने प्रेमी अभिषेक से पूछताछ किया तो उसने लूट और हमले की मनगढ़त कहानी पुलिस को सुनाई थी। हालांकि, मोबाइल चैट से पूरे मामले से पर्दा उठ गया।
सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मृतका चांदनी उर्फ मधु मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रहती थी। सोशल मीडिया के जरिए मधु और अभिषेक की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। मधु के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन दोनों ने कभी घर पर इस बारे में बात नहीं की। विवाद तब शुरू हुआ जब मधु के परिवार ने उसकी शादी बिहार में कहीं और तय कर दी।
शादी की बात पर हुआ झगड़ा और मर्डर
पुलिस जांच के अनुसार, 8 मई को मधु ने अभिषेक को मिलने के लिए बहादुरगढ़ बुलाया था। उस दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गया। बहस इतना बढ़ा कि, अभिषेक ने गुस्से में अपने पास रखे चाकू को निकाला और मधु का गला रेत दिया। चोट इतने गहरे थे कि, मधु ने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई और पकड़े जाने के डर से आरोपी अभिषेक ने खुद भी गले और हाथ पर वारकर आत्महत्या की कोशिश की।
झूठी कहानी की ऐसे खुली पोल
पुलिस पूछताछ में घायल अभिषेक ने पुलिस को बताया कि, दो अज्ञात युवकों ने उन पर हमला किया था। पुलिस को शुरू में यह मामला संदिग्ध लगा, लेकिन जब दोनों के मोबाइल चैट खंगाले गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, तो कहानी बदल गई। मधु के गले पर कटने के गहरे निशान थे जबकि अभिषेक के घाव कम गहरे थे। सख्ती से पूछताछ करने पर अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

