राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में यूसीसी (UCC) लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में कल दिल्ली स्थित एमपी भवन में पहली बैठक होगी। राज्य सरकार की ओर से गठित 6 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक होगी।
इंदौर के तीन इमली बस डिपो में भीषण आग: 3 बसें और 8 दो पहिया वाहन जलकर खाक,
सेवानिवृत्त जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में बैठक
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में समिति सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह, कानूनी विशेषज्ञ अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा, समाजसेवी बुधपाल सिंह और सचिव अजय कटेसरिया शामिल होंगे।
बड़ी खबरः बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनीष व्यास को पद से हटाया, मंत्रालय से आदेश जारी, ये रही वजह
60 दिनों का समय दिया गया
बैठक में उत्तराखंड और गुजरात के यूसीसी मॉडल का अध्ययन होगा। मप्र के लिए संभावित प्रारूप पर चर्चा होगी। समिति को अपना ड्राफ्ट बिल और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है।

