कुमार इंदर, जबलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा रविवार को आदेश जारी कर बाल कल्याण समिति, जबलपुर के अध्यक्ष मनीष व्यास को पद से हटा दिया गया है।
समिति की सदस्य ने की थी शिकायत
दरअसल व्यास के खिलाफ समिति की सदस्य मेघा पवार द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके बाद शिकायत की जांच अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी, जबलपुर से कराई गई। जांच प्रतिवेदन में समिति की महिला सदस्यों के प्रति उनका व्यवहार असंयमित और गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया।
ट्रक ने चलती बाइक से गिरी महिला को कुचलाः मौके पर ही मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम,
आचरण पद की गरिमा और जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यास को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा गया था। उन्होंने जवाब में पूरे मामले को प्रशासनिक मतभेद बताया, लेकिन जांच प्रतिवेदन, साक्षियों के बयान और सुनवाई के आधार पर विभाग ने पाया कि उनका आचरण बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद की गरिमा और जिम्मेदारी के अनुरूप नहीं था।
दो लोगों की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी: तालाब किनारे युवक का शव मिला, दूसरे मामले में हत्या का आरोप
अक्टूबर 2024 को नियुक्ति किया था अध्यक्ष
बता दें कि राज्य शासन द्वारा मनीष व्यास को 24 अक्टूबर 2024 की किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत बाल कल्याण समिति जबलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

