अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के धनपुरी और ब्यौहारी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों के संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।
जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा मामलाः मामले की न्यायिक जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित
युवक के गले में साड़ी का फंदा बंधा था
पहला मामला धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती खेरमाई माता तालाब के भीट का है। यहां बबलू कोल नामक युवक का शव संदिग्ध हालत में जमीन पर पड़ा मिला। युवक के गले में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद धनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
युवक का शव खून से लथपथ बाइक के साथ मिला
वहीं दूसरा मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवराव से सामने आया है। यहां सुनसान इलाके में एक युवक का खून से लथपथ बाइक के साथ शव मिला है। युवक का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों ने परिवार के ही एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

