कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसा मामले की न्यायिक जांच आयोग करेगा। मामले की न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है। रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। आयोग 3 महीने में जांच रिपोर्ट देगा। जांच पूरी होने पर आयोग राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट भेजेगा।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
दुर्घटना के वास्तविक कारण और इसके लिए जिम्मेदार।
हादसे के बाद तत्काल किए गए बचाव कार्यों की जांच।
प्रदेश में संचालित सभी नौकाओं और क्रूज गतिविधियों की सुरक्षा ऑडिट।
क्रूज और नौकाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए एक समान मानक प्रक्रिया तैयार करना।
जल गतिविधियों के संचालन वाली जगह के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन।
Gwalior Crime News: कट्टे की नोक पर मोपेड सवार दंपती से लूट, साइबर बैंकिंग फ्रॉड गैंग का पाकिस्तान
यह था मामला
जबलपुर के बरगी बांध (नर्मदा नदी) में 30 अप्रैल 2026 की शाम को एक बड़ा क्रूज हादसा हुआ था। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह क्रूज अचानक आए भयंकर तूफान और तेज आंधी के कारण पलट गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का कारण अचानक मौसम बिगड़ने से 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और ऊंची लहरें उठीं, जिससे क्रूज असंतुलित होकर पलट गया था।


