तनवीर खान, मैहर। जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। परसवाही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से गिरी महिला को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला के चिथड़े उड़ गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों वाहनों की कतारें लगी रही।
दो लोगों की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी: तालाब किनारे युवक का शव मिला, दूसरे मामले में हत्या का आरोप
बेटा और बेटी बाल-बाल बच गए
जानकारी के अनुसार, बारी गांव निवासी सरोज साकेत (40 वर्ष), पति कमलेश, बेटे और बेटी के साथ बाइक पर अमरपाटन बाजार गई थीं। शाम को बाजार से गांव लौट रहे थे, तभी परसवाही के पास NH30 में हुए गड्ढे के चलते अचानक सरोज चलती बाइक से सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके बेटा और बेटी बाल-बाल बच गए।
परिवार को 10 हजार की सहायता राशि
हादसे की खबर लगते ही बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद ग्रामीण सड़क से हटे, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। सीएसपी महेंद्र सिंह ने NHI के अधिकारियों से परिवार को 10 हजार की सहायता राशि दिलवाई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

