हमीरपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां NH-34 पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल के पास उस समय हुई जब महिला अपने छोटे बेटे के साथ बाइक से भतीजे के शादी समारोह में जा रही थी।
NH-34 पर लगा लंबा जाम
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और NH-34 पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
READ MORE: यूपी में स्थगित हो सकती है अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्टि यात्रा, अब बंगाल में गौमाता के लिए छेड़ेंगे धर्मयुद्ध
पुलिस ने परिजनों को समझाया
सूचना पर पहुंची हमीरपुर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बस चालक और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
READ MORE: ‘हर समस्या का होगा समाधान…’, CM योगी ने लगाया जनता दर्शन, एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद
बस चालक पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

