CM Yogi Janta Darshan: गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “जनता दर्शन” कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। सीएम ने उनके त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विकास सर्वव्यापी और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जनहित सर्वोपरि, विकास सर्वव्यापी और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है ‘नया उत्तर प्रदेश’। इसी लोक कल्याणकारी दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने आज गोरखपुर मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देशित किया है।
जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम
वहीं सीएमओ यूपी नेअपने एक्स हैंडल पर लिखा कि लोक-कल्याण के आदर्शों को आत्मसात कर नई ऊर्जा के साथ सतत आगे बढ़ रहा ‘नया उत्तर प्रदेश’… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ (CM Yogi Janta Darshan) स्थित अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु निर्देशित किया।
READ MORE: तमिलनाडु में MK स्टालिन की हार, राजा भैया ने कसा तंज, कहा- मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले
विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।
READ MORE: मातम में बदली शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

