मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों के भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वत लेने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रिश्वत लेने की खबरें आती रहती है। ताजा मामला टीकमगढ़ का है जहां वनरक्षक को 5 हजार रुपए लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। समाचार के लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी थी।

लकड़ी यूपी ले जाने 20 हजार घूस मांगी थी

दरअसल टीकमगढ़ के कुंडेश्वर बीट में पदस्थ वनरक्षक अरुण अहिरवार को रिश्वत के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है। उसके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत लकड़ी का काम करने वाले अरबाज खान ने लोकायुक्त सागर में दर्ज कराई थी। वनरक्षक ने मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश लकड़ी ले जाने के एवज में ₹20 हजार घूस की मांग की थी।

लोकायुक्त की कार्रवाईः लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का बाबू निकला घूसखोर, रिश्वत की पहली किस्त 14 हजार लेते गिरफ्तार

सागर लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई

आज लोकायुक्त टीम सागर ने मिश्रा तिराहे से वनरक्षक को ₹5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी वनरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोकायुक्त की कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m