हिसार। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में उत्तर और पूर्वी हरियाणा के जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

हिसार मौसम विभाग द्वारा 5 मई 2026 को शाम 6:45 बजे ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है।

अगले तीन घंटों के भीतर अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

चेतावनी में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है।