रायपुर। बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

narayana

लखनऊ के बाद बस्तर में होने जा रही है मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद दूसरे दिन यानी 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे और उसके बाद शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि पिछली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लखनऊ में आयोजित हुई थी।

बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के आधार पर छत्तीसगढ़ में किए गए कार्यों और लंबित मुद्दों की रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H