मोहाली: भगवंत मान सरकार लगातार राज्य की महिलाओं के हित में कार्य कर रही है. महिलाओं के उत्थान और सहायता राशि की किस्त भी महिलाओं के बैंक खाते में पहुंचेगी. इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए यह पहल की जा रही है, जिसके अंतर्गत 1 अगस्त से ‘मां-धियां सम्मान योजना’ के तहत करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
इस शुरूआत से जहां एक ओर महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
नई बस सेवा शुरू
खास बात यह है कि उसी दिन से मोहाली से खाटू श्याम, सालासर धाम, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई बस सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं. इससे पहले आर्थिक या अन्य कारणों से कई श्रद्धालु धार्मिक यात्राएं नहीं कर पाते थे, लेकिन अब नई बस सेवाओं से ऐसे लोगों को भी प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा. योजना की राशि जारी होने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं के मोबाइल फोन पर बैंक संदेश भी आने शुरू हो जाएंगे.
- बीजेपी नेता की पिटाई से सनसनीः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में भिड़े लोग, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस FIR
- ‘मोदी सरकार के नेतृत्व में एमपी को सौगात’, सीएम डॉ मोहन बोले- नदी जोड़ो परियोजनाओं से मिली ताकत, नक्सलवाद से भी मुक्ति
- डिजिटल नेटवर्क के दौर में रिश्तों की अहमियत समझाएगा ‘रिश्तों का नेटवर्क’, चार नाटकों ने दिया सामाजिक संदेश
- सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
- 25 वर्षों का सेवा काल: बिहार कैबिनेट ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं, सम्राट चौधरी बोले- अधूरे प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार

