अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बड़े खतरे के साए से घिर चुके है. ट्रंप को मारने के लिए इराकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम की घोषणा एक बयान जारी कर की है. ईरान समर्थित इस ग्रुप के अनुसार ये ऐलान 2020 में हुए अमेरिकी ड्रोन हमले का बदला लेने के लिए किया गया है. इराकी संगठन ने कहा कि जिसने भी इराकियों का खून बहाया और उन्हें बेघर किया उसे सुकून से जीने नहीं देंगे.
ईरान समर्थित इराक के एक मिलिशिया संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम देने का ऐलान किया है.
मिलिशिया संगठन ने 17 जुलाई को घोषणा करते हुए कहा कि ट्रंप की हत्या करने वाले को करीब 83 करोड़ रुपये से अधिक के भारी-भरकम इनाम दिया जाएगा. इस ग्रुप ने साल 2020 में बगदाद के पास हुए हमले का जिम्मेदार डोनाल्ड ट्रंप को बताया है. इस हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया नेता अबू महदी अल-मुहंदिस मारे गए थे.
ईरान में तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी दूसरे नंबर का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था.
इराकी संगठन ने कहा, “इराक में इस्लामी प्रतिरोध घोषणा करता है कि उसने अपराधी ट्रंप के सिर के लिए 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है. अपराधी ट्रंप को हमसे शर्मिंदगी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा.
पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की थी. 2020 में बगदाद एयरपोर्ट के पास हुए उस ड्रोन स्ट्राइक का जिक्र किया और अपने फैसले का पुरजोर बचाव किया. यही कारण बना इस ताजा गुस्से और धमकी का.
ईरानी प्रेस टीवी के अनुसार एक बयान में कहा गया कि ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया नेता अबू महदी अल-मुहंदिस की हत्या कर ट्रंप ने पूरी दुनिया में खुद से अपनी वाहवाही की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

