शब्बीर अहमद, भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर से बुधवार 1 जुलाई 2026 को एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें आयुक्त ने प्रदेश के संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिन स्कूलों में शिक्षक 100 फीसदी ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं कर रहे हैं और इसके बावजूद उनके वेतन के बिल आगे बढ़ाए गए हैं, वहां संबंधित संकुल प्राचार्यों के निलंबन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

संचालनालय से जारी आदेश में यह भी लिखा है कि पहले भी नियमिति रूप से ई-अटेंडेंस दर्ज करने और निर्देश का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों के वेतन कटौती के निर्देश दिए जा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद भी प्रदेश में ई-अटेंडेंस 90 फीसदी से कम है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी: NEET पास-MBBS पूरा… फिर भी नौकरी का इंतज़ार, बॉन्ड प्रक्रिया में फंसे चिकित्सक

आयुक्त अभिषेक सिंह ने संकुल प्राचार्यों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट 2 जुलाई 2026 तक संचालनालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित टाइम लाइन में कार्रवाई नहीं की गई, तो संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m