₹1000 Note Viral On Social Media: ₹1000 का नोट वापस लौट आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर 1000 रुपए का नया नोट वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई (RBI) ने 1000 रुपए का नया नोट जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे नया नोट बटाकर धड़ल्ले से शेयर भी कर रहे हैं।
वायरल तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि ₹1000 का नोट वापस लौट आया है। नये रंग और आकर्षक क्लेवर में मोदी सरकार ने ₹1000 का नोट जारी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल नोट में सोमनाथ मंदिर की आकृति वाले पीले रंग के 1000 रुपए के नोट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने यह नया नोट जारी किया है और 15 नवंबर से यह बाजार में उपलब्ध हो जाएगा।
अब इस दावे पर सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी (PIB) ने सफाई दी है। पीआईबी ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि ये दावा बिल्कुल फेक है। प्रेस सूचना ब्यूरो यानी पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इन दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि आरबीआई ने 1,000 रुपए का नया नोट जारी करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। सरकार ने या RBI ने ऐसा कोई नया नोट जारी नहीं किया है और ऐसा कोई फैसला भी नहीं लिया है। जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा है कि इस तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही सच मानें।
अभी चलन में हैं ये 6 तरह के नोट
- 10 रुपए का नोट
- 20 रुपए का नोट
- 50 रुपए का नोट
- 100 रुपए का नोट
- 200 रुपए का नोट
- 500 रुपए का नोट
बता दें कि एक रुपए का नोट वित्त मंत्रालय यानी भारत सरकार की ओर से जारी किया जाता है। आरबीआई की ओर से नहीं। बड़ी बात यह है कि 2 और 5 रुपए के नोटों की छपाई RBI ने काफी समय पहले ही बंद कर दी है। हालांकि, अगर यह बाजार में किसी के पास उपलब्ध हैं तो ये अभी भी कानूनी रूप से मान्य हैं।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

