शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाला मामला आया है, जहां महज़ 12 महीने की एक मासूम बच्ची की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। न्याय की गुहार लेकर पीड़ित परिवार पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा है, जहां उन्होंने आरोपी पर डराने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
खेलते समय हुआ हादसा, AIIMS में तोड़ा दम
दरअसल यह दर्दनाक घटना बीते 7 जून की है। 12 महीने की मासूम कीर्ति अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी ट्रैक्टर चालक कमल राजपूत ने लापरवाही से वाहन को रिवर्स (पीछे) लेना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम बच्ची के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्ची को लेकर एम्स (AIIMS) अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
पूर्व IAS नियाज खान की ‘मुस्लिमों को सलाह’ पर बवालः मुस्लिम स्कॉलर और कांग्रेस विधायक
पार्षद का नाम लेकर परिजनों को दी जा रही धमकी
मासूम बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद जब परिजनों ने पुलिस से न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, तो आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ही आरोपी कमल राजपूत फरार है और लगातार धमकियां दे रहा है। आरोपी कमल राजपूत खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। वह हमें स्थानीय पार्षद का नाम लेकर धमका रहा है। उसने साफ शब्दों में हमसे कहा कि तुम लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, हमारी ऊपर तक पहुंच है। हम डर के साए में जी रहे हैं और अपनी बच्ची के लिए इंसाफ चाहते हैं।
कार्रवाई की मांग को लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा परिवार
स्थानीय पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई न होने और आरोपी की ओर से मिल रही धमकियों से परेशान होकर मृत बच्ची के पिता अजय गोंड और अन्य परिजन भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी ट्रैक्टर चालक कमल राजपूत को तत्काल गिरफ्तार करने और उसे संरक्षण देने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
आदिवासी महिला सरपंच से अभद्रता का आरोप, जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ सरपंच संघ
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

