लखनऊ. उत्तरप्रदेश में रविवार देर रात से लगातार तबादले की लाइन लग गई है. रविवार देर रात पहले 34 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया. इसके बाद 14 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट सामने आई. अब शासन ने प्रदेश के 121 खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है.
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले के संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के माध्यम से प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था. इसी कड़ी में कार्मिक विभाग की सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की वार्षिक स्थानांतरण नीति वर्ष 2026-27 के तहत यह निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें : IAS TRANSFER : UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 PCS के बाद अब 14 IAS अफसरों का ट्रांसफर
वार्षिक स्थानांतरण नीति से संबंधित शासनादेश के मुताबिक, शासन ने विचार के बाद समूह-ग के खंड शिक्षा अधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले जनपद से नवीन तैनाती वाले जनपद में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.



