लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शनिवार देर शाम ताबड़तोड़ तबादले हुए. एक के बाद एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई. पहले आईपीएस (IPS) अफसर फिर पीपीएस (PPS), उसके बाद पीसीएस अफसरों (PCS) के स्थानांतरण की लिस्ट सामने आई. शासन ने 13 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है.
अफसरों की सूची-
पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर
दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ से अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या
सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा से अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर
आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज
अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट से संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य
निदेशालय, उप्र, लखनऊ
इसे भी पढ़ें : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 IPS और 31 PPS अफसरों के तबादले; कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
कंचन, उप जिलाधिकारी, मथुरा से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट
सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उप्र, लखनऊ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर
जितेंद्र कटियार, उप जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ से उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उप्र, लखनऊ
वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली से उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज
हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, बरेली
निधि डोडवाल, उप जिलाधिकारी, बरेली से प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ
अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ
भान सिंह, उप जिलाधिकारी, भदोही, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर
इसे भी पढ़ें : UP एटीएस ने वाराणसी में कुख्यात नक्सली कमांडर बृजेश गंजू को मार गिराया, 30 लाख का इनाम था
बता दें कि योगी सरकार ने शनिवार (19 सितंबर 2026) शाम उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया. शासन ने 35 IPS और 31 PPS अधिकारियों के तबादले किए. इस बदलाव में लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी और प्रयागराज कमिश्नरेट समेत कई जिलों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, CID, इंटेलिजेंस मुख्यालय और PAC में तैनात अफसरों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है.



