लुधियाना . महानगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आपकी भी रूह कांप जाएगी. एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी का बेहद खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है. जिसके बाद वह गर्भवती हो गई है. जब मां को बेटी की इस अवस्था को लेकर शक हुआ तो वह दवाब डाल कर उससे पूछी और इसके बाद जो बात सामने आई वह बेहद ही खतरनाक थी.
जानकारी सामने आई है कि पीड़िता के दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी युवक ने मासूम को डरा-धमकाकर महीनों तक अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे बच्ची 7 महीने की गर्भवती हो गई. पेट में तेज दर्द होने पर परिजनों को मामले का पता चला. थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है.
मां को हुआ आभास
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां (शिकायतकर्ता) ने बताया कि बीती 29 जुलाई की रात उसकी 13 साल 6 महीने की बेटी ने अचानक पेट में बहुत तेज दर्द होने की बात कही. जब मां ने बेटी के पेट को छूकर देखा, तो पेट काफी फूला हुआ था. गहराई से जांच करने और शक होने पर जब मां ने बेटी से सख्ती और प्यार से पूछताछ की, तो मासूम बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और उसने अपने साथ हुए अत्याचार की खौफनाक दास्तान बयां की. पीड़िता ने बताया कि करीब 7 महीने पहले (दिसंबर 2025 में) उनके दूर के रिश्तेदार श्याम लाल, जो उन्हीं के वेहड़े में रहता है, ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
इसके बाद जनवरी 2026 में उनके वेहड़े में रहने वाले एक अन्य युवक सूरज को भी इस बात का पता चला. आरोपी सूरज बच्ची को डरा-धमकाकर और जान से मारने की धमकियां देकर लगातार वेहड़े के बने बाथरूम में उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा.
परिजन है सदमे में
आपको बता दें कि बच्ची के गर्भवती होने के बाद परिजन सदमे में आ गए हैं.पेट में भ्रूण पलने और बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई. पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों श्याम लाल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
- ‘मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने वाले देश के दुश्मन’, मौलाना मदनी का तीखा बयान
- CG Weather Today : अर्नब के बाद अब मुरासु बिगाड़ेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
- MP Morning News: जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीएम मोहन होंगे शामिल, पराली से धुआं-धुआं प्रदेश, धनतेरस पर गांव-गांव रजिस्ट्री अभियान, राम-कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री
- Weather news: मौसम में बदलाव, तूफान का असर खत्म, अब बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, जानिए अपने जिले का हाल!
- Morning News Brief: बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी; ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी

