कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अगले चार दिन यानी 4 से 7 फरवरी तक एनएसजी के 135 कमांडो और अफसर शहर में रहेंगे। वे शहर के 4 अलग-अलग जगहों पर काउंटर टेररिस्ट एक्सरसाइज कर सकते है। इनमें एक शिक्षण संस्थान, दो टूरिस्ट और एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को एक्सरसाइज के लिए चुना जा सकता है। तीन महीने में यह तीसरा मौका है, यह एक्सरसाइज चौकस सुरक्षा को जानने के लिए होगी।

दो रिहर्सल हो चुकी हैं

ग्वालियर में इससे पहले भी दो रिहर्सल हो चुके हैं। अमेरिकन सिटीजन सर्विस, विदेश सेवा के दो अधिकारी डिसास्टर मैनेजमेंट को लेकर बीते 3 नवंबर 2025 को ग्वालियर आए थे। इसकी सूचना यूएस कॉन्सुलेट जनरल मुंबई से प्रशासन को मिली थी। इसके बाद टीम ने होमगार्ड अफसरों के साथ प्रजेंटेशन देखा और तैयारियों पर चर्चा भी की थी।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: कांग्रेस नेता अनवर कादरी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लव जिहाद-धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग करने का है आरोप

इसके अलावा वायुसेना बीते 27 दिसंबर को एंटी हाइजैक मॉक एक्सरसाइज भी की जा चुकी है। यह आयोजन ओल्ड एटीएस बिल्डिंग परिसर क्षेत्र में हुआ था। इनमें प्लेन हाईजैक के वक्त की सारी कार्रवाई की एक्सरसाइज की गई थी। फिलहाल शहर में मॉकड्रिल का आयोजन कहां और कितने बजे होगा यह साफ नहीं किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m