अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब में पुलिस अलर्ट है. है. अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. वहीं राज्यभर में अलर्ट है. पुलिस की टीम हर परिस्थित से निपटने की तैयारी में हैं. इसे लेकर पंजाब के डीजीपी ने अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और बॉर्डर रेंज की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए. हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने की बात भी कही गई है.
समीक्षा के दौरान संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बड़े शहरी इलाकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए. डीजीपी ने सभी सुरक्षा इकाइयों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और निवारक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए.
इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की ओर से तुरत कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं. पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियों का लगातार आकलन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में अमृतसर कमिश्नरेट और बॉर्डर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, गश्त, निगरानी और अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर डीजीपी को जानकारी दी.
पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया कि राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों के साथ-साथ प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

