संजीव घनगस ,सोनीपत। Sonipat में लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यापारी ने 15 लाख रुपये की कथित लूट की कहानी रचकर पुलिस प्रशासन को घंटों तक उलझाए रखा, लेकिन जांच में पूरा मामला फर्जी निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब पानीपत निवासी एक व्यापारी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि Gannaur के पास नेशनल हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 15 लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आयुक्त Mamta Singh के मार्गदर्शन और डीसीपी पूर्वी जोन Medha Bhushan के नेतृत्व में थाना बड़ी, थाना गन्नौर और क्राइम यूनिट गन्नौर की टीमों ने मामले की गहन जांच की।


जाँच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। शुरुआती जांच में ही व्यापारी की कहानी संदिग्ध पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने लूट की पूरी कहानी खुद ही गढ़ी थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र राजिंदर, निवासी अग्रसेन कॉलोनी, Panipat के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित 15 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Rishikant ने बताया कि यह पूरा मामला फर्जी शिकायत का था और आरोपी ने जानबूझकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की झूठी सूचना देना गंभीर अपराध है और भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।