अमेठी। जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे बख्शी गांव में बर्थडे पार्टी में गए 15 वर्षीय किशोर की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोर का शव सुबह गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना पर पहुंची अमेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
READ MORE: अखिलेश जी, आपके बाबू जी ने आपकी सरकार के बारे में … ओपी राजभर ने 2013 की बात याद दिलाते हुए कसा तंज, जानिए ऐसा क्या कहा?
फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

