लखनऊ. इन दिनों ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. एक बार फिर उन्होंने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, अखिलेश यादव जी आज मैं आपसे कुछ कहूंगा नहीं, बल्कि याद दिलाउंगा आपके बाबूजी की बात, जो उन्होंने भरे मंच से आपकी सरकार के बारे में कहा था. आपको याद है 4 जून 2013 को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने आपकी सरकार के विषय में क्या कहा था?
इसे भी पढ़ें- श्मशान में हवस की आगः दरिंदे ने रात भर 7 साल की मासूम का नोचा बदन, जानिए बच्ची से बलात्कार की दिल दहला देने वाली वारदात
आगे ओपी राजभर ने कहा, आपके बाबू जी की बात प्रमाण के साथ आपके सामने रख रहा हूं. यह खबर 5 जून 2013 को इंडियन एक्सप्रेस ने छापी थी, जोकि अंग्रेजी में है. आप तो ऑस्ट्रेलिया से पढ़े हैं, तो उम्मीद करता हूं कि अंग्रेजी आपको आती ही होगी. ध्यान से पढ़िएगा. एक बार पढ़ लेंगे तो दोबारा हमारी सरकार की कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले आप 10 बार सोचेंगे. शायद आप खुद से आंख भी न मिला पाएं.
इसे भी पढ़ें- BJP का महा-भ्रष्टाचारी शासन रहेगा तब तक… पानी की किल्लत को लेकर अखिलेश यादव का हमला, जानिए ऐसा कह गए सपा सुप्रीमो?
आगे उन्होंने कहा, और हां सपाई लोडरों ये खबर तुम्हारे लिए नहीं है क्योंकि यह अंग्रेजी में है और तुम लोग अपने भइया के राज में नकल मारके पास हुए हो, इसलिए तुम लोगों को कुछ समझ में आएगा नहीं. तुम्हारे हिस्से की भी अंग्रेजी भइया पढ़ डाले हैं. बेकार में परेशान होगे और ट्रांसलेटर ढूंढते फिरोगे. इसलिए तुम लोगों के लिए एक स्क्रीनशॉट भी लगा रहा हूं, पढ़ लेना हिंदी में है.

