लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है. जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, हम 2047 के विकसित भारत के सपने को लेकर क्या करेंगे. जब तक भाजपा का महा-भ्रष्टाचारी शासन रहेगा तब तक ‘जल जीवन मिशन’ की टंकियां गिरती रहेंगी और ‘हर घर जल’ का नारा दीवारों पर ही लिखा मिलेगा. अब फिर कोई किसी ‘स्वतंत्र’ को बंधक बनाएगा तो भाजपाई कहेंगे, ये ठीक नहीं किया. भाजपा जाए तो जल आए. हर प्यासा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा कार्यकर्ता ने रेप कर युवती की हत्या…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- BJP वाले अब महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा
अखिलेश यादव ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा सरकार हर क्षेत्र में नाकाम साबित हुई है. भाजपा सरकार में केवल बजट की लूट हुई है. सारा पैसा भाजपाइयों की कमीशनखोरी में बंट जाता है, इसीलिए कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं तो कहीं पुल गिर रहे हैं, और सड़कें टूट रही हैं. भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. नदियों की सफाई के नाम पर भी भाजपा ने जनता को धोखा दिया है. भाजपा के सारे वादे झूठे है. नदियां सूखी पड़ी है, उनमें गंदगी है. शहरों के नालों का पानी नदियों में जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- ‘जान’ के लिए जानलेवा कदम! टावर पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पूरा मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा
आगे उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार में नदियों की सफाई के लिए आये बजट की लूट हो गई. भाजपा मां गंगा को भी साफ नहीं कर पाई. यमुना नदी का बुरा हाल है. नदियों की सफाई और शहर में नदी साफ बनाने के लिए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट एक उदाहरण है. समाजवादी सरकार ने नदियों की सफाई के लिए ऐतिहासिक काम किया था. गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाया गया. नदियों को साफ रखने का यही तरीका है, लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया. भाजपा सरकार विकास की दुश्मन है.

