लखनऊ। उन्नाव में दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही युवती की रेप और हत्या मामले में अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि मामले की CBI जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वाले अब महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन कर उभर रहे हैं।
अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला
अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि उन्नाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक भाजपा कार्यकर्ता ने दरोगा भर्ती की तैयारी कर रही 26 साल की युवती का पहले रेप किया गया और बाद में युवती द्वारा थाने में FIR कराने पर स्कॉर्पियो के अंदर गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। आरोपी के भतीजे और सिक्योरिटी गार्ड ने कानपुर से 380 किमी दूर बुलंदशहर में शव को निर्वस्त्र कर फेंक दिया।
READ MORE: UP Police Bharti Exam 2026: पुलिस भर्ती को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, दिए गए ये कड़े निर्देश
आरोपियों को कठोर सजा दी जाए
अखिलेश ने आगे कहा कि लड़की की पहचान न होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। भाजपा वाले अब महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन कर उभर रहे हैं। मामले की तुरंत सीबीआई जांच हो और पीड़ित के परिवार को अविलंब न्याय मिले। साथ ही अभियुक्त को जल्द से जल्द कठोर सजा दी जाए। देखते हैं ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी इस जघन्यतम अपराध के लिए गुनाहगार अपने भाजपाई साथी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं।

