फिरोजाबाद। जिले में 8, 9 और 10 जून को होने वाली यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हो
बैठक में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
इधर, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर परीक्षा प्रश्नपत्रों की चर्चा और विश्लेषण पर सख्त रोक लगाई गई है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से केवल http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
READ MORE: सिलेंडर खा गई मासूम की जिंदगी: चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, 4 साल के बच्चे की थम गई सांसें
इन पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्र या उससे जुड़ी किसी भी सामग्री को साझा करना दंडनीय माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। परीक्षा सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक, लिखित या मौखिक रूप से प्रसारित करना अपराध माना जाएगा। अनधिकृत रूप से परीक्षा सामग्री रखने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
READ MORE: झांसी में रफ्तार का कहर, सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, एक साथ 6 लोगों…
परीक्षा की निष्पक्षता के लिए फैसला
बोर्ड ने यह भी कहा कि यह प्रतिबंध परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगाया गया है। परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट ले जाना भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह निर्देश उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत जारी किया गया है।

