झांसी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, बबीना थाना क्षेत्र के मानपुर की ढाल पर गुरुवार को सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मासूम बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घायलों में रूबी (40), मेवा सहरिया (27), प्रशांत (6), अखिलेश (30), गुंजन (22) और छह माह का नीलेश शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रूबी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
READ MORE: आत्महत्या या फिर… संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा का मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
छानबीन में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची झांसी पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

