अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले चुनावी नियमों (Election rules) के उल्लंघन से जुड़े मामलों ने राजनीतिक और कानूनी हलचल को बढ़ा दिया है. न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि अवैध मतदान, फर्जी मतदाता पंजीकरण और चुनाव संबंधी अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में तीन पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. ये मामले कई राज्यों से जुड़े हैं.

न्याय विभाग ने चुनाव से जुड़े मामलों में तीन पाकिस्तानी नागरिकों समेत 16 लोगों के खिलाफ आरोपों की घोषणा की है. इनमें गैर-नागरिकों द्वारा मतदान, दो बार वोट डालने और फर्जी नागरिकता दावे जैसे मामले शामिल हैं.

अमेरिका में होने वाले महत्वपूर्ण मध्यावधि चुनावों में एक महीने से भी कम समय बचा है. न्याय विभाग ने चुनाव से जुड़े मामलों में तीन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान जमील अहमद (50), निघत जमील (47) और अरशद जुबेरी (69) के रूप में की है.

जमील अहमद और निघत जमील पर पेंसिल्वेनिया के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट में 2024 के चुनाव के दौरान मतदान करने का आरोप है, जबकि उस समय वे अमेरिकी नागरिक नहीं थे, वहीं, अरशद जुबेरी पर ओहायो के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट में संघीय चुनाव में अवैध रूप से मतदान करने का आरोप लगाया गया है.

संघीय अभियोजकों के अनुसार, जुबेरी ने सितंबर 2015 और अगस्त 2016 में मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया था. इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों में खुद को अमेरिकी नागरिक बताया था. एक रिकॉर्ड के मुताबिक, जुबेरी ने कम से कम छह चुनावों में मतदान किया था.

तीनों पाकिस्तानी नागरिकों से जुड़े मामले उन 16 चुनावी मामलों में शामिल हैं, जिनकी जानकारी संघीय अधिकारियों ने दी है. न्याय विभाग के अनुसार, इन मामलों में गैर-नागरिकों द्वारा संघीय चुनावों में मतदान, एक से अधिक बार मतदान करना, मृत व्यक्तियों के नाम पर वोट डालना और गलत तरीके से नागरिकता हासिल करने जैसे आरोप शामिल हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m