बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार रहते हुए मोहम्मद यूनुस ने भारत के साथ संबंध खराब कर लिए. वहां सैकड़ों हिंदुओं की हत्या कर दी गई. अब इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा. बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने से पहले देश संभालने वाले मुहम्मद यूनुस को अमेरिका में लोगों ने घेर लिया. मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विरोध का सामना करना पड़ा. बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया.

 शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बनी अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस व्हीलचेयर पर बैठकर न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट से बाहर निकले, तो लोगों की भीड़ ने उन्हें आतंकवादी तक कह दिया.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी प्रवासियों द्वारा विरोध और तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. इस दौरान प्रवासियों ने उन पर गुस्सा जाहिर किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई.

बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. कुछ लोग उन्हें आतंकवादी कहने लगे. इस दौरान प्रवासियों ने उन पर गुस्सा जाहिर किया और जमकर खरी-खोटी सुनाई.

प्रवासी बांग्लादेशियों ने जोर -जोर से चिल्लाते हुए कहा कि आप आतंकवादी हैं और आप यहां क्यों आए हैं. लोगों ने उन पर देश के लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया. नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे एयरपोर्ट से निकल रहे थे तभी बांग्लादेशी प्रवासियों ने उन्हें आतंकवादी कहना शुरू कर दिया. बांग्लादेश में हजारों पुलिसकर्मियों को मरवाने का भी लोगों ने उनपर आरोप लगाया.

नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस मुख्य सलाहकार पद से हटने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर हैं. यह घटना सोमवार को न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी एयरपोर्ट से बाहर समय हुई. इसी बीच डॉ. यूनुस और उनके साथ मौजूद लामिया मोर्शेद इस हंगामे के बीच तेजी से एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर चले गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m