Bihar IPS Transfer: बिहार की सम्राट सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को सुदृढ़ीकरण और कानून व्यवस्था को पहले से और बेहतर बनाने के लिए 16 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों के रेंज IG, DIG और मुख्यालय स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
कुमार रवि बने स्वास्थ्य विभाग के सचिव
जारी सूची के अनुसार कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। आईएएस अधिकारी एच. आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं,सीनियर IAS अधिकारी आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया। जबकि संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
IAS लोकेश कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उनको मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। अजय यादव ऊर्जा सचिव , संजय कुमार सिंह वित्त विभाग सचिव और प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाए गया है। मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन नई दिल्ली के स्थानिक आयुक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
ADG सुधांशु कुमार को विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी
नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं, (ADG) सुधांशु कुमार को एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के आईजी संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।


ये भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, DGP और मुख्य सचिव समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद

