कुंदन कुमार, पटना। सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (10 मई) को मुख्यमंत्री आवास पर हाई-लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस हाई लेवल मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव, बिहार के DGP के साथ-साथ कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय के भी सभी बड़ी अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में बिहार की मौजूदा कानून व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीटिंग में चर्चा चल रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था सही तरीके से बनी रहे इसे लेकर सीएम सम्राट ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को आदेश भी दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों संग पहली बैठक
बता दें कि कैबिनेट विस्तार होने के बाद सीएम सम्राट चौधरी की सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली बैठक है। इस दौरान खास तौर पर प्रखंड और थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और एआई साक्षरता जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यशाला में डीएम और एसपी जहां सीधे मौजूद रहेंगे, वहीं प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी और डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।
मुख्य सचिव देंगे जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य सचिव बैठक में शामिल सभी लोगों को कार्यशाला का उद्देश्य और रूपरेखा बताएंगे। इसके बाद अलग-अलग विभागों के अधिकारी कानून-व्यवस्था, एआई साक्षरता, ज्ञान भारतम और एग्री स्टैक जैसे विषयों पर प्रस्तुति देंगे। कुल मिलाकर यह बैठक प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- लाठीचार्ज और FIR के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश, रोहतास में फूंका CM सम्राट का पुतला

