अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक बीच पर समंदर के खतरनाक लहरों में 10 साल का बच्चा बहने लगा. तभी देखा गया कि 16 साल का एक लाइफगार्ड बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में कूद पड़ा और बच्चे को समुन्द्र की तेज लहरों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लाया. इस खतरनाक रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लाइफगार्ड को व्हाइट हाउस का बुलावा भेजा है.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि 16 साल के इस लाइफगार्ड ने बच्चे को मुश्किल में देखा, वह बिना एक पल बरबाद किये समुन्द्र में दौड़कर कूद गया.

अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को से लगभग 72 मील दूर सांता क्रूज के सीब्राइट बीच पर एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीकेंड के दौरान एक 10 साल का बच्चा समंदर की बहुत खतरनाक और ऊंची-ऊंची लहरों की चपेट में आकर बहने लगा था.

बच्चा को समंदर के खतरनाक लहरों के बीच 16 साल के लाइफगार्ड (Ryder) ने मुश्किल में देख बचाने के लिए समुन्द्र में दौड़कर कूद पड़ा. अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार लहरों से टक्कर ली और बच्चे से अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. वायरल वीडियो में साफ देखा  जा सकता है कि लाइफगार्ड ने लड़के को कसकर पकड़ा हुआ है.

वीडियो में वो नाबालिग लड़के को बचाने के लिए लगातार संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. आस-पास मौजूद लोग भी दोनों की मदद करने की कोशिश करते दिखे, क्योंकि वे बार-बार पानी में खिंचे जा रहे थे. हालांकि इस बीच भी लाइफगार्ड ने हिम्मत नहीं छोड़ी और वीरता का परिचय दिया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम इस बहादुर नौजवान और उसके परिवार को, और शायद उस बच्चे को भी जिसकी उसने जान बचाई, व्हाइट हाउस बुलाएंगे. उसे एक बड़ा नागरिक सम्मान दिया जाएगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने 16 साल के लाइफगार्ड को व्हाइट हाउस का बुलावा भेजा है. इस लाइफगार्ड की पहचान 16 साल के हाई स्कूल छात्र राइडर विलियम्स के रूप में हुई है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m