Monsoon: इस वक्त देश में मानसून चरम सीमा’ (सबसे एक्टिव फेज) पर पहुंच गया है। इस समय पूरे देशभर में बारिश हो रही है। देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके कारण एमपी-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट (MP-Chhattisgarh heavy rain Red alert) जारी किया है। जबकि असम और गुजरात में गांव से लेकर शहर तक पानी ही पानी दिख रहा है। गुजरात में बारिश के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्रियों में काम बंद करना पड़ा है। जबकि उत्तराखंड में चारधाम योत्रा को रोक दिया गया है।

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स भी प्रभावित है। कंपनी के साणंद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट पानी भरने के कारण बंद करानी पड़ीं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया है कि साणंद प्लांट में बनने वाली टियागो हैचबैक, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडॉन, नेक्सन और सिएरा एसयूवी के उत्पादन पर असर पड़ा है। प्लांट और सप्लायर इकाइयों में बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। इधर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा 2 दिनों के लिए रोक दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, कई जिलों में बाढ़ के हालात

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद जिले में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं, पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मंगलवार को चांपा में सबसे ज्यादा बादल बरसे तो राजधानी रायपुर में देर रात तक बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 18 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 75 हुई, 3.32 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। अकेले शिवसागर जिले से कल सात और मौतें दर्ज की गईं। राज्य के 7 जिले और 3.32 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 45 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल पानी में डूबी हुई है।बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। हजारों लोग अब भी राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं और कई गांव आज भी जलमग्न हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को 9 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। जबकिऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने केंद्र सरकार से असम के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की अपील की है।

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, नाहन में आज स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी शामिल है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले में अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ की गंभीर चेतावनी है। सिरमौर जिले के नाहन सब-डिवीजन में बुधवार को भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

झारखंड में लगातार बारिश का दौर जारी

झारखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण मंगलवार को झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम इलाके में बारिश हुई, जो देर तक जारी रही। वहीं रांची में 17 मिमी, जगन्नाथपुर में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जुलाई को सामान्य तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने तथा मेघ गर्जन की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m