Khawaja Asif Provocative Statement on PoK Protesters: पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ पिछले 40 दिन से प्रदर्शन जारी है। इसी बीच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसा भड़कने से कम से कम 19 लोगों की मौत की खबर है। अब पीओके के प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भड़काऊ बयान देकर मामले को और बिगाड़ दिया है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मैं प्रदर्शनकारियों को भारत जैसी ही श्रेणी (दुश्मन) में रखता हूं। आसिफ ने कहा कि जो लोग इस्लामाबाद के ख़िलाफ सड़कों पर उतरे हैं, वे उन्हें भारत जैसा दुश्मन मानते हैं।
आसिफ ने सरकार के कदमों का बचाव किया और भारत और PoK में प्रशासन के खिलाफ विरोध करने वालों के बीच कोई फर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रदर्शनकारियों को भारत जैसी ही श्रेणी में रखता हूं। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत की संभावना को भी खारिज कर दिया और उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन बताया।
बता दें कि मंगलवार को ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JAAC) के हजारों समर्थकों ने रावलकोट से मुजफ़्फ़राबाद तक मार्च किया और कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों को खत्म करने की मांग की। JAAC के अनुसार लगभग 5,000 लोग एक शांतिपूर्ण मार्च में हिस्सा ले रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। JAAC ने दावा किया कि उनके कम से कम 14 कार्यकर्ता मारे गए और 2 दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हुए। मारे गए लोगों में JAAC के संस्थापक सदस्य उमर नज़ीर के छोटे भाई उस्मान नज़ीर भी शामिल थे।
सेना की कार्रवाई में अबतक 80 से ज्यादा की मौत
PoK में तनाव और बढ़ गया है। यहां पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हफ़्तों से विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार 5 जून को शुरू हुए प्रदर्शनों और उसके बाद सेना की कार्रवाई में 80 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। इससे पहले 40 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 34 प्रदर्शनकारी और 6 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


