Omar Abdullah Angry On Mehbooba Mufti: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला भड़क गए हैं। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अफसोस मत जताइए, मुझसे माफी मांगिए। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आपने अपनी सफाई में ‘अफसोस’ शब्द का इस्तेमाल किया है। अफसोस जताने और माफी मांगने में बहुत बड़ा अंतर होता है।

दरअसल पिछले दिनों महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरियों के खिलाफ बल प्रयोग को सही ठहराया था। महबूबा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए घाटी (जम्मू-कश्मीर) में पहले पैलेट गन का इस्तेमाल किए जाने का कथित रूप से बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि कश्मीर में स्थिति अलग थी, क्योंकि सुरक्षा बल आंतकवाद से लड़ रहे थे।

बवाल बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने कभी भी कश्मीरियों के खिलाफ बल प्रयोग को सही नहीं ठहराया। महबूबा के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि क्या उन्होंने माफी मांगी? क्या उन्होंने ‘माफी’ शब्द का इस्तेमाल किया? अफसोस जताने और माफी मांगने में फर्क होता है। क्या ‘माफी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया? नहीं, है न? तो फिर माफी कहां है?’ जम्मू-कश्मीर सीएम ने कहा कि आप सभी समझदार लोग हैं। अफसोस और माफी में फर्क होता है। ‘मैं अफसोस जाहिर करती हूं’ और ‘मैं माफी मांगती हूं’ – इन दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने शायद कहा है कि ‘अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा हो…’ जब आप ‘अगर’ जोड़ते हैं, तो इसका मतलब है कि आप असल में माफी नहीं मांग रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती ने बयान पर दी थी सफाई

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शकारियों के समर्थन में दिये बयान को लेकर मंगलवार को माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान से प्रतीत हुआ कि वह कश्मीरियों के खिलाफ बल प्रयोग को सही ठहरा रही हैं, लेकिन वास्तव में वह कहना चाहती थीं कि घाटी में आतंकवाद के कारण सुरक्षा बलों के पास एक ‘बहाना’ होता है महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी के 27वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मेरी बातों से लोग आहत हुए हैं, तो मुझे अफसोस है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m