रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले की जांच के लिए CID के ADG मनोज कौशिक ने 17 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

STF IG अनूप बिरथरे होंगे SIT के अध्यक्ष

SIT की कमान STF के IG अनूप बिरथरे को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में सात अन्य वरिष्ठ और तेजतर्रार IPS अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया है।SIT में DIG SCRB वाईएस रमेश, SP विशेष शाखा हृदीप पी. जनार्दनन, SP SIB सौरभ, SP पुलिस मुख्यालय निधि द्विवेदी, SP CID पूज्य प्रकाश, SP CID रोशन गुड़िया और ASP चैनपुर श्रुति शामिल हैं।

कथित अनियमितताओं की होगी जांच

JSSC CGL 2023 परीक्षा को लेकर पहले से ही अनियमितता के आरोप और विवाद सामने आते रहे हैं। अब 17 सदस्यीय SIT पूरे मामले की जांच करेगी। टीम परीक्षा से जुड़े तथ्यों, शिकायतों और सामने आए साक्ष्यों की पड़ताल कर सकती है।

SIT के गठन के बाद इस मामले में जांच का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि जांच टीम की पड़ताल में क्या तथ्य सामने आते हैं और कथित अनियमितताओं के लिए कौन जिम्मेदार पाया जाता है।