पलवल। हरियाणा के पलवल के हसनपुर थाना क्षेत्र के सतुआगढ़ी गांव में शुक्रवार शाम 19 वर्षीय प्रशांत की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वह गांव के स्कूल मैदान में खेलने गया था। आरोप है कि गांव के प्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते उस पर फरसे और कुल्हाड़ी से हमला किया। घायल प्रशांत ने जवाहर के घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
स्कूल के मैदान में किया हमला
मृतक के पिता बसंत के अनुसार, प्रशांत शुक्रवार शाम करीब 7 बजे स्कूल के मैदान में खेलने गया था। वहां आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रशांत ने जवाहर के घर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह वहां तक नहीं पहुंच सका।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना के बाद परिजन प्रशांत को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।
वारदात के बाद बाइक से फरार हुए आरोपी
आरोप है कि गांव के प्रीत ने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद आरोपी बाइकों से फरार हो गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

