राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज-रोज सड़क हादसे हो रहे है। सड़क हादसों में असम लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला शहर के मुख्य बस स्टैंड पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा का है। लगभग 2 से 3 बजे के बीच एक अनियंत्रित तेज रफ्तार क्रेटा कार ने दो बाइक सवारों और एक ऑटो को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों और घायलों के नाम पते नहीं मिले है।
27 अगस्त महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, त्रिपुंड और रजत मुकुट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
कार चालक का पता लगा रही पुलिस
हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस देर रात से ही मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालकर दुर्घटना के कारणों व कार चालक का पता लगा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


