उत्तर प्रदेश में आगामी महीनों में विधानसभा (UP Assembly Elections 2027) चुनाव होने हैं. इस बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा होंगे. उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. नितिन नबीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. निश्चित रूप से आगामी चुनाव में वे ही पार्टी का चेहरा होंगे.

दरअसल, एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान नितिन नबीन ये बात कही. यूपी में नेतृत्व को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं. तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि यूपी का लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है, वो जमीन पर दिख रहा है. आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं. तो ये सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से तीसरी बार हमारी सरकार बनाने के लिए, हैट्रिक लगाने के लिए काफी है.

इसे भी पढ़ें : सपा सांसद की खड़गे से असहमति, कहा- नरेंद्र मोदी देश के PM, निजी टिप्पणी का औचित्य नहीं

नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों ही राज्यों में फिर से सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि योगी और धामी के चेहरे पर ही 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा. यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएंगे.