अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर असहमति जताई है. खड़गे ने पीएम मोदी को आतंकवादी बताया था. इस पर सपा सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में एसी व्यक्तिगत टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है.
अवधेश प्रसाद ने कहा कि “हम उनकी (खड़गे) बात से सहमत नहीं हैं. नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं. भारत का एक गौरवशाली इतिहास है. ऐसे देश के प्रधानमंत्री के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करने का कोई औचित्य नहीं है. यह अलग विषय है कि सरकार की नीतियों और कार्यपद्धति का विरोध कर सकते हैं. लेकिन व्यक्तिगत आक्षेप के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है. लोकतंत्र में कतई भी इसकी छूट नहीं है.”
इसे भी पढ़ें : ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन : कांग्रेस, सपा का इतिहास ही नारी विरोधी रहा है- योगी
महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर सपा सांसद ने कहा कि “यह सरकार का एक राजनीतिक खेल था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पास हो चुका था. यह सभी की सहमति से पास हुआ था. समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव समेत पूरा विपक्ष महिला विधेयक के पक्ष में है, लेकिन बीजेपी चालाकी से महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में जातीय जनगणना और परिसीमन लाकर देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक मारना चाहती थी. यह चतुराई थी, जिसमें बीजेपी को हार मिली.”
खड़गे ने क्या कहा?
दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर AIADMK के बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल उठा रहे थे. इसी बीच उन्होंने कहा कि ‘AIADMK, जो अन्नादुरै की तस्वीर लगाती है, वह कैसे मोदी के साथ जा सकती है जो एक आतंकवादी है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करते और ऐसा गठबंधन लोकतंत्र के साथ‑साथ अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को कमजोर करता है. हालांकि ये बयान सामने आने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने उन्हें कभी आतंकवादी कहा ही नहीं.
इसे भी पढ़ें : ये क्या बोल गए खड़गे! PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर बोले योगी, कहा- ये कांग्रेस का दिवालियापन
खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. असल मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. मेरा मतलब ये है कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं. इसलिए मेरा मतलब इस बात से था कि वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

