गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी का इतिहास ही नारी विरोधी रहा है. जैसे ही ‘नारी शक्ति वंदन बिल’ गिरा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK के लोग तालियां बजाते हुए, हंसते-नाचते हुए बाहर निकले.
योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने देना चाहते थे. इनके कारनामें नारी विरोधी रहे हैं. कौन नहीं जानता कांग्रेस के इतिहास को. कांग्रेस हमेशा सभी के अधिकारों में बाधक कही है. योगी ने कहा कि 2017 के पहले मध्य और पश्चिमी यूपी की स्थिति कैसी थी? लेकिन आज बेटियां बिना रोक-टोक के बेटियां स्कूल जा रही हैं. बेटियां सुरक्षित हैं. यूपी पुलिस में बेटियों की संख्या ज्यादा है. हमनें पुलिस भर्ती में 20 फीसदी महिलाओं को भर्ती करना अनिवार्य किया है.
इसे भी पढ़ें : अराजकता के दौर से गुजर रहा UP! गाजीपुर में सपाइयों पर पथराव, अखिलेश ने साधा निशाना
योगी ने कहा कि आधे से ज्यादा स्टार्टअप महिलाओं के हाथों में है. आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए ये आवश्यक है कि महिलओं को राजनीतिक भागीदारी भी मिले. संसद में महिलाओं की उपस्थिति भी सशक्त हो. 2029 से पीएम मोदी इसकी शुरुआत करना चाहते थे. लेकिन संशोधन बिल प्रस्तुत हुआ वोटिंग की नौबत आई तो विपक्ष ने विरोध कर दिया. जैसे ही विधेयक गिरा ये लोग तालियां बजाते हुए, हंसते नाचते हुए बाहर निकले कि देखो हमनें विधेयक गिरा दिया. ये जश्न मना रहे थे. इन लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है. इनके रहते आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन खतरे में है. योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सोचना है जब ‘नारी शक्ति’ सशक्त होती है तो परिवार समर्थ, समाज सुदृढ़ और राष्ट्र शक्तिशाली और समृद्ध होता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

