भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तर प्रदेश में नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ कर दी है. उन्होंने कह दिया है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा होंगे. उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सीएम योगी पर चुटकी ली है. उन्होंने पूछा कि वो (योगी) काला चश्मा लगाकर वोट मांगेंगे या बिना काला चश्मा लगाए.
अखिलेश ने पीडीए (PDA) को लेकर कहा कि अब अधिकारी भी दबे स्वर में इसकी चर्चा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की भाषा पर सवाल उठते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय ध्वज अपमान: सांसद केएल शर्मा से जुड़ा 14 साल पुराना केस, डायरी गायब, FIR के आदेश
दरअसल, एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान नितिन नबीन ये बात कही. यूपी में नेतृत्व को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘देखिए वे हमारे मुख्यमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं. तो निश्चित रूप से चेहरे वही होंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि यूपी का लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यूएसपी है, वो जमीन पर दिख रहा है. आज उत्तर प्रदेश के कई शहर विकसित शहर के रूप में दिख रहे हैं. तो ये सब चीजें हमारे लिए स्पष्ट रूप से तीसरी बार हमारी सरकार बनाने के लिए, हैट्रिक लगाने के लिए काफी है.
यूपी और उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा
नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों ही राज्यों में फिर से सरकार बनाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि योगी और धामी के चेहरे पर ही 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा. यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

