Bihar News: जदयू अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज गुरुवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री रामकृपाल यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। नीतीश कुमार ने इस दौरान जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कल बुधवार को हुई पेसमेकर प्रत्यारोपण
गौरतलब है कि बीजेपी नेता रामकृपाल यादव बीते कुछ दिनों से पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, उन्हें हृदय से संबंधित परेशानी थी। डॉक्टरों की टीम ने कल बुधवार को उनकी सफल सर्जरी (पेसमेकर प्रत्यारोपण) की है, जिसके बाद से उनकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
डॉक्टरों से ली विस्तृत जानकारी
अस्पताल में मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्री रामकृपाल यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से भी बातचीत की और जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से उनके बेहतर उपचार और उचित देखभाल सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने रामकृपाल यादव के परिजनों से भी बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
कई अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और ललन सर्राफ भी विशेष रूप से मेदांता अस्पताल में मौजदू रहे। उन्होंने भी राम कृपाल यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामान की।
ये भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग के शिकार हुए पिंटू-श्रवण पासवान के घर पहुंचे चिराग, पीड़ित परिवार के लिए किया बड़ा ऐलान

