24 May 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 24 मई का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि – आज के दिन अपनी भावनाओं को सही तरीके और स्पष्ट रूप से जाहिर करें. आपके आसपास का वातावरण आपको मानसिक तनाव दे सकता है. धन की स्थिति में शाम तक सुधार के संकेत हैं. गुस्से से बचें और शब्दों पर ध्यान दें.

वृषभ राशि – आज के दिन कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को खुलकर जाहिर करें और सहकर्मी के साथ संवाद करें. परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. धन की स्थिति में सुधार होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

मिथुन राशि – आज के दिन आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी. सोचने की क्षमता मजबूत होगी और लोग आपकी वाणी से प्रभावित होंगे. आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है. रिश्तों में सुधार होगा.

कर्क राशि – नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ अनबन को खत्म करने में सफल रहेंगे. आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी. आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी पैसे आएंगे.

सिंह राशि – आज के दिन धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है. आपको कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है, जबकि शाम तक आपको सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है. परिवार का साथ मिलेगा. अपने विचारों को स्पष्ट रूप से जाहिर करें.

कन्या राशि – आज के दिन किसी बड़े फैसले को लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. ऊर्जा और आत्मविश्वास में कमी का अनुभव कर सकते हैं. धन के मामले में सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं.

तुला राशि – आज के दिन लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और सलाह भी मांग सकते हैं. आज उन कार्यों में सफलता मिलेगी, जिसमें आप हासिल करना चाहते थे. अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि – आज के दिन अविवाहित जातकों की लव लाइफ पॉजिटिव मोड़ ले सकती है. बातचीत के माध्यम से आप किसी का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. कुछ जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा.

धनु राशि – आज के दिन आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से कार्यों को करें, नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे. लव लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है. आज खर्चों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है. धन की स्थिति थोड़ी कंफ्यूजन भरी रहेगी.

मकर राशि – आज के दिन धन की स्थिति बढ़िया रहेगी और बचत के कई अवसर सामने आएंगे. लोग आपसे प्रेरित होंगे और आपकी तरह बनना चाहेंगे. व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे. आपकी ऊर्जा आज चरम पर होगी, जिसका इस्तेमाल आप लंबित कार्यों को पूर्ण करने में लगाएंगे.

कुंभ राशि – आज के दिन जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं. आपको अपने विचारों और भावनाओं पर नजर रखनी चाहिए. धन की स्थिति सामान्य रहेगी. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है.

मीन राशि – आज के दिन शत्रु पक्ष परास्त होगा और आपका दबदबा कायम रहेगा. ना बहुत अच्छा घटित होगा, तो बहुत बुरा भी नहीं होगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. धन के मामले में आपको विजय मिलेगी.