दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। नर्मदापुरम सावन के पहले सोमवार को पूरा जिला शिवमय हो गया। श्रावण मास के पावन अवसर पर शिवालयों में अभिषेक और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच, जटाशंकर कावड़ यात्रा समिति द्वारा सोमवार को सेठानी घाट से एक भव्य कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई। कावड़िए मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर पचमढ़ी स्थित जटाशंकर महादेव के लिए रवाना हुए हैं। वे करीब 150 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
READ MORE: 2 हजार करोड़ का राजस्व देने वाला ‘ऊर्जाधानी’ लाचारः खाट और बाइक पर उठानी पड़ रही लाशें
इस यात्रा का इतिहास बेहद खास है। समिति के अध्यक्ष राजो मालवीय ने जानकारी दी कि पिछले 24 वर्षों से यह यात्रा अनवरत निकाली जा रही है, इस साल 25 वा वर्ष है। जिसमें प्रतिवर्ष 1,000 से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं। कई भक्त तो ऐसे हैं जो शुरुआत से ही लगातार इसका हिस्सा बन रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजेंद्र मालवीय ने बताया कि यात्रा के शुभारंभ से पहले शाम को मां नर्मदा को 1100 मीटर की चुनरी ओढ़ाई गई और महाआरती के बाद दीपदान किया गया।
READ MORE: इंदौर पुलिस का पब-बार और होटल संचालकों को सख्त संदेश, ऐसा करने पर होगी कार्रवाई
सोमवार सुबह विधिवत पूजन और नर्मदा जल भरने के बाद यात्रा आगे बढ़ी। डीजे, बैंड-बाजों और शिव भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही कावड़ियों का कारवां शहर के मुख्य चौराहों से गुजरा, स्थानीय नागरिकों ने फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। पूरे रास्ते शिवभक्त गाते-बजाते और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


