25 May History : भारतीय और विश्व इतिहास में 24 मई की तारीख कुछ ऐसी घटनाओं को याद दिलाती हैं, जो लाल आतंक के चरम को दर्शाती हैं. छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी में हुआ बड़ा नक्सली हमला. पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोल दिया. इस घटना में कांग्रेस दिग्गज समेत 30 से अधिक नेताओं की हत्या कर दी गई थी. वहीं महात्मा गांधी ने अफ्रीका से लौटने के बाद अहमदाबाद में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की थी. आइये जानते हैं, इसके अलावा और क्या-क्या घटनाएं आज के दिन हुई.
25 मई का इतिहास
1611-मुगल शासक जहांगीर ने मेहरुन्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती है.
1831-प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म.
1877-यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया. स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे.
1886-प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म.
1915 : महात्मा गांधी ने अहमदाबाद में सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की, जिसे 1917 में साबरमती नदी के किनारे स्थानांतरित कर दिया. उस वक्त इसका नाम साबरमती आश्रम रखा गया.
1924-बंगाल के ख्याति प्राप्त बैरिस्टर और शिक्षाविद सर आशुतोष मुखर्जी का निधन.
1961-अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की. उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था.
1963-अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया.
1974-भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक कृष्ण चन्द्र गजपति का निधन.
1985-बंगलादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत.
1991-इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला.
1995-अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली.
1998-परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए यूरोपीय संघ के सभी 15 सदस्य देश सहमत.
1998-हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन.
2003-चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता.
2005-हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन.
2006-नासा ने जीओईएसएन नामक मौसम उपग्रह अंतरिक्ष में रवाना किया.
2007-श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी.
2008-अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबॉट आज ही के दिन मंगल ग्रह पर उतरा.
2008-कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 110 सीट जीत कर भाजपा दक्षिण के लिए किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल रही.
2010-भारतीय मूल की 59 वर्षीय कमला प्रसाद बिसेसर निवर्तमान प्रधानमंत्री पैट्रिक मैनिंग को पराजित कर त्रिनिदाद और टोबेगो की पहली महिला प्रधानमंत्री निर्वाचित हुईं.
2011-भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का निधन.
2011-द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण. सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया.
2012-प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन.
2013-जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम
किया.
2020-भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का निधन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

