सुप्रिया पांडेय, रायपुर। राजधानी के माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का आज भव्य समापन समारोह हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सैकड़ों निशानेबाजों ने विभिन्न राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता के साथ बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम रहे। वहीं बटालियन एसपी सूरज सिंह परिहार मौजूद रहे। इसके अलावा जिंदल के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


चयनित खिलाड़ी ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लेंगे भाग
आयोजन को लेकर डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा कि शूटिंग ऐसा खेल है, जो खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती विकसित करता है तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करता है।
टॉपगन शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग एकेडमी के 50 से अधिक निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में 50 से अधिक पदक अपने नाम किए।
टॉपगन शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
10 मीटर एयर राइफल
शिवम गुप्ता (391/400) – सीनियर वर्ग : स्वर्ण पदक
नमन साहू (381/400) – यूथ एवं जूनियर वर्ग : रजत पदक
आद्या सिंह (373/400) – जूनियर एवं सीनियर वर्ग : 3 रजत पदक
माही मदनानी (371/400) – जूनियर एवं सीनियर वर्ग : 4 रजत पदक
लक्ष्य (372/400) – सब-यूथ एवं यूथ वर्ग : रजत पदक
धैर्य अंबानी (360/400) – जूनियर एवं यूथ वर्ग : 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक
अभिनव सिंह (358/400) – सीनियर वर्ग : कांस्य पदक
ईशान साहू (357/400) – जूनियर वर्ग : कांस्य पदक
वान्या त्रिपाठी (348/400) – यूथ एवं जूनियर वर्ग : रजत पदक
अरनि दुबे (304/400) – सब-यूथ वर्ग : रजत पदक
रवैश झा (348/400) – सीनियर वर्ग : कांस्य पदक
रागनी शर्मा (369/400) – जूनियर वर्ग : रजत पदक
लिपिका ठाकुर (365/400) – सराहनीय प्रदर्शन
प्रतिक्षा ठाकुर (359/400) – सराहनीय प्रदर्शन
तुलजा भवानी (348/400) – सराहनीय प्रदर्शन
25 मीटर पिस्टल
वैष्णवी त्रिपाठी (258/400) – जूनियर वर्ग : स्वर्ण पदक, प्रदेश में नया रिकॉर्ड
ईशान साहू (237/400) – जूनियर वर्ग : कांस्य पदक
25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों का चयन अब असंसोल (पश्चिम बंगाल) में होने वाली ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जहां वे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रदेश में शूटिंग खेल को बढ़ावा देंगे : राइफल एसोसिएशन
इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश कुमार ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


