कुंदन कुमार, पटना। Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक महकमे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। कल गुरुवार (18 जून) की देर शाम सरकार ने बड़े पैमाने पर एक साथ 27 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिससे पूरे प्रशासनिक हलको में हड़कंप मच गया।
विक्रम सिहाग बने सहरसा के नया एसपी
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी ताजा सूची के मुताबिक, कुल 27 भारतीय पुलिस सेवा और दो बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग (Bihar IPS Transfer) की गई है। एसडीपीओ संकेत कुमार को पटना का नया पश्चिमी सिटी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहरसा के पुलिस अधीक्षक हिमांशु का तबादला कर दिया है। उन्हें शेखपुरा जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, विक्रम सिहाग को सहरसा का नया एसपी बनाया गया है।



ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: आम महोत्सव का शुभारंभ, पटना में मनेगा राहुल का जन्मदिन, जदयू की जनसुनवाई

