28 June History : 28 जून का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है. इस दिन 1857 की क्रांति के दौरान नाना साहेब ने स्वयं को पेशवा घोषित किया, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ और आपातकाल के दौरान प्रेस पर प्रतिबंध लागू किया गया. इसके अलावा दुनिया में भी कई ऐतिहासिक घटनाएं इसी तारीख को दर्ज हैं.
आज का इतिहिस
1651 – पोलैंड और यूक्रेन के बीच ऐतिहासिक बेरेस्तेको का युद्ध शुरू हुआ.
1776 – सुलीवन द्वीप का युद्ध अमेरिकी सेना की जीत के साथ समाप्त हुआ.
1838 – महारानी विक्टोरिया ने इंग्लैंड के सिंहासन की बागडोर संभाली.
1846 – बेल्जियम के आविष्कारक एडोल्फ सैक्स ने सेक्सोफोन का पेटेंट कराया.
1857 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया.
1894 – अमेरिका में श्रम दिवस (लेबर डे) को आधिकारिक अवकाश का दर्जा मिला.
1914 – साराजेवो में ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की हत्या हुई, जिसने प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का रास्ता तैयार किया.
1919 – वारसा की संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
1921 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ.
1940 – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस का जन्म हुआ.
1975 – आपातकाल के दौरान भारत में प्रेस पर सेंसरशिप और प्रतिबंध लागू किए गए.
1981 – चीन ने भारतीय श्रद्धालुओं के लिए कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग दोबारा खोल दिया.
1981 – ईरान की राजधानी तेहरान में हुए भीषण बम विस्फोट में इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 वरिष्ठ नेता मारे गए.
1986 – लालडेंगा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
1986 – केंद्र सरकार ने अविवाहित महिलाओं को भी मातृत्व अवकाश का लाभ देने संबंधी प्रावधान लागू किया.
1995 – बाघ संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा मिला.
1996 – भारत ने फिलिस्तीनी प्रशासन के नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना राजनयिक मिशन शुरू किया.
2004 – अमेरिका ने इराक की अंतरिम सरकार को सत्ता का औपचारिक हस्तांतरण किया.
2004 – तुर्की के इस्तांबुल में नाटो के 17वें शिखर सम्मेलन का शुभारंभ हुआ.
2005 – रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की.
2007 – एप्पल का पहला आईफोन वैश्विक बाजार में लॉन्च हुआ, जिसने स्मार्टफोन उद्योग को नई दिशा दी.
2012 – हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ.

